फतेहपुर में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को भाजपा ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र और सांसद के निजी सहायक राजेंद्र निषाद ने केक काटा। इसके बाद जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, कुलदीप भदौरिया, महेंद्र यादव, श्यामलाल निषाद, संतोष सिंह, राजू , मनोज निषाद, अजय शुक्ला, मनोज मिश्रा, देवनाथ धाकड़े, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।