फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहर गांव में डेंगू से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा मलवां विकासखंड के मौहार गांव में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। महिला का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उधर, डेंगू से मौत होने की जानकारी पर ग्रामीणों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मौहार गांव निवासी महबूब की पत्नी शहीदुन निशा (48) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने गोपालगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर ने जवाब दे दिया। परिजन कानपुर ले गए जहां महिला की मौत हो गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मच्छर जनित बुखार नमी वाले गांवों में चल रहा है। सूचना मिलने पर टीम भेजी जात ी है।मौहार में डेंगू से मौत की सूचना नहीं है। रिपोर्ट आने पर ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें