प्लेवे इंग्लिश स्कूल में टीचर ने छात्रा अंशिका गुप्ता की मंगलवार को बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा को बेहाल देखकर परिजनों का पारा चढ़ गया। वह छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
छात्रा सिविल लाइन निवासी अनिल गुप्ता व्यापारी की बेटी है। सादीपुर इलाके स्थित प्लेवे स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। स्कूल में रामसजीवन शिक्षक के पद पर तैनात हैं। शिक्षक दोपहर को क्लास में पहुंचे थे। अनिल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्लास में बेटी छात्राओं के साथ आपस में बातचीत कर रही थी।
टीचर रामसजीवन ने पढ़ाई न करने बेटी पर आरोप लगाया। इसी बहाने बेटी की पिटाई की। इतना पीट दिया कि उसे उल्टियां होने लगी और कानों में सूजन आ गई। गंदी गालियां शिक्षक देने लगा। इसका विरोध बेटी ने किया। तब टीचर ने हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। उनकी बेटी ने घर लौटने पर आपबीती बताई। कार्यवाहक कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिटाई की शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।