यमुना नदी के पुल की खस्ताहाल सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी का बेंदा पुल कार्यदाई संस्था के उदासीनता का शिकार है। पुल की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए र्हैं। बारिश का पानी उनमें भरा हुआ है। गिट्टी और मौरंग के ओवरलोड भारी वाहन गड्ढों से गुजरते ही उनके पहिया की बैरिंग, पटा और एक्सल खराब हो जाते हैं। इससे सड़क पर जाम लगा रहता है।
बांदा-सागर रोड में ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर के लिए भारी वाहन चलते हैं। बांदा, चित्रकूट तक परिवहन विभाग की बसें दिनभर अप-डाउन करती हैं। सड़क खस्ताहाल के साथ यमुना नदी में बना पुल हादसों को दावत दे रहा है। करीब एक किमी दूरी के बने पुल की सड़क में गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एनएचएआई को सड़क सुपुर्द होने की बात कह निर्माण और मरम्मत कराने से हाथ खड़ा कर रहे हैं। जिले में एनएचएआई का आफिस न होने से कोई इस मुद्दे पर बोलने को तैयारी नहीं।