फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राष्ट्रहित में कार्य और भामाशाह आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फ़ोटो-12-कार्यक्रम के दौरान मौजूद व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
खागा। किशनपुर कस्बे में सोमवार को व्यापारी कल्याण दिवस पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्याम बिहारी मिश्र गुट के प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाज सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि दानवीर भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपना समस्त धन राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने व्यापारियों से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाजहित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि व्यापारी कल्याण दिवस व्यापारियों को उनके सामाजिक दायित्वों का स्मरण कराता है। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने भामाशाह के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बिंदा अग्रवाल, कुंवारे सिंह, रोहित सहित अन्य व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फ़ोटो-12-कार्यक्रम के दौरान मौजूद व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें