फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नए सत्र से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स कॉलेज में नए सत्र से दाखिला देने की तैयारी है। करीब 13 साल से निर्माणाधीन काॅलेज की इमारत के साथ हॉकी मैदान, रनिंग ट्रैक सहित सभी खेलों के ट्रैक बनकर तैयार हो गए हैं। सिर्फ मैदान व फिनिशिंग का काम बचा हुआ है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नेवलापुर स्थित 250 सीटों वाले स्पोर्ट्स कॉलेज की नींव वर्ष 2011 में रखी गई थी। 33 करोड़ रुपये की लागत से काॅलेज को तीन साल में बनाकर कार्यदायी संस्था को सौंपना था, लेकिन कुछ समय बाद काम रोक दिया गया। वर्ष 2016 में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को पूरा करने की मांग शासन तक पहुंची। इसके बावजूद कॉलेज निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। दो साल पहले ठंडे बस्ते में पड़ी फाइल आगे बढ़ी और कॉलेज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। इसके बाद से लगातार बिल्डिंग में काम जारी है। इसमें दो मंजिला बिल्डिंग, रनिंग ट्रैक, हॉकी मैदान, टेनिस कोर्ट, छात्रावास बनकर तैयार है। अभी मैदान में टर्फ लगना व फिनिशिंग का काम होना बाकी है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि इस साल के अप्रैल में शुरू होने वाले सत्र में खिलाड़ियों को दाखिला मिल सकता है। क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि कार्यदायी संस्था सूडा कंपनी को काम में तेजी लाने को कहा गया है। कॉलेज का निरंतर निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। कॉलेज में सभी तैयारी हो जाने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें