फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पाक कला प्रतियोगिता में संग्रामपुर की रसोइयां सुमित्रा रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधार के लिए स्कूलों के रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को नगर संसाधन केंद्र में बेसिक शिक्षा विभाग के 30 रसोइयों को तीन गुटों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में भिटौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर की रसोइयां सुमित्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय दौलतियापुर ब्लॉक खजुहा की रसोइया रेखा द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर ब्लॉक मलवां की रसोइयां नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य संजय कुमार कुशवाहा, डीएफओ रामानुज त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी प्रवीण यादव, जिला समन्वयक एमडीएम आशीष दीक्षित, ज्ञानेंद्र सिंह, अरुण कुमार मिश्र, हेमंत त्रिपाठी, लल्तेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें