फतेहपुर में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने नगर पालिका परिसर में गिलोय का पौध रोपित किया। शुक्रवार को गिलोय का पौध रोपित कर इसके औषधीय गुणों पर चर्चा की। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि गिलोय का तना औषधीय गुणों की खान है।
विशेष रूप से कोरोना काल में इसके महत्व को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ मुरीद हो गए हैं। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, दीपक उर्फ डब्लू, डॉ. कृष्णचंद्र श्रीवास्तव के साथ निकाय कर्मचारी मौजूद थे।