फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूटने वाला दबोचा गया

Thu, 03 Mar 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर लोगों को लूटने वाले बाइक सवार ललित कुमार उर्फ बाबू को मंगलवार रात पुलिस ने दबोच लिया। इस पर जाफरगंज थाने में 22 मामले दर्ज हैं। आरोपी से पुलिस ने मोबाइल, नकदी और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन



बिंदकी कोतवाली के दिलावलपुर गांव निवासी ललित कुमार उर्फ बाबू अमौली से वापस रात को गांव जा रहे थे। जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव के पास बाइक सवार को शातिर बदमाश ने तमंचे के बल पर लूट लिया था।

घटना की खबर पर पुलिस के होश उड़ गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों और पीड़ित से बातचीत के  बाद काबिंग शुरू की थी। सीओ जाफगंज पुर्णेंदु सिंह, चांदपुर थाना पुलिस और जाफरगंज एसओ अंजन कुमार सिंह की टीम ने बुधवार दोपहर को शातिर को दबोच लिया।
विज्ञापन


 
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाराती उर्फ गोविंद बाजपेयी निवासी चरई बताया है। सीओ ने बताया कि आरोपी नयापुरवा गांव के जंगल में शक्ति माता मंदिर के पास छिपा था। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग की थी, इसके बाद भाग रहा था, उसे पकड़ लिया गया।


आरोपी के पास से लूट की रकम 2325 रुपये की नकदी, सैमसंग मोबाइल सेट, ललित का ड्राइविंग लाइसेंस और तमंचा बरामद किया गया।


दूसरा शिकार बनाने में पिटा था लुटेरा - जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव के पास मंगलवार रात ललित को लूटने के बाद शातिर बाराती ने एक और बाइक सवार को रोका था। उस बाइक में दो लोग बैठे थे।


बाइक सवार सेहतमंद रहे,  उन पर भी तमंचा लुटेरे ने तान दिया था। तभी बाइक सवारों ने लुटेरे को पकड़ लिया था और पिटाई की थी। किसी तरह से जान बचाकर लुटेरा मौके से फरार हो गया था। शातिर बाराती ने खुद की पिटाई की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें