फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात की आहट मिलते ही टूटने लगा यमुना पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। स्थानीय कस्बे और बांदा जनपद के बीच बने पीपा पुल को बंद करने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा चकर प्लेटों को हटा दिया गया है। जिससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। बारिश को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

किशनपुर और दांदों घाट के बीच बना पीपा पुल वर्ष 2020 के दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ था। आमतौर पर यह पुल नवंबर महीने में शुरू होता था लेकिन पिछले साल इसके निर्माण में देरी हुई। मानसून की दस्तक होते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल को बंद तोड़ने का फैसला लिया गया है। गुरुवार को सबसे पहले चकर प्लेटों को हटाया गया। जिससे चार पहिया व भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। एक-दो दिन में पीपा खुलने का काम शुरू हो जाएगा। जलस्तर बढ़ने से पहले ही पुल तोड़ दिया जाएगा। अब बांदा और किशनपुर के बीच नाव के सहारे यात्रा होगी। पुल के टूटने से करीब एक सैकड़ा गांवों से आने वाले लोगों की यात्रा प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें