फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त, 70 प्रतिशत प्वाइंट खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की टूटी सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था तक पालिका नहीं करा पा रहा है। लंबे समय से मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दरकिनार कर देने से शहर की 70 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। हाल यह है कि दो साल मार्ग प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी सामग्री की खरीद तक नहीं हुई है। 10 माह पहले डीएम के पास 50 लाख रुपये से सामग्री खरीदने की पत्रावलियां भेजी गई थीं जिन्हें अब स्वीकृति मिल पाई है। उम्मीद है कि जल्द व्यवस्था सुधारने का काम शुरू हो जाए।
विज्ञापन

शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका ने 4290 प्वाइंट बनाए हैं। इनमें अभी आधे से अधिक में पुरानी मर्करी लाइटें लगी हैं, जिन्हें नगर पालिका रिजेक्ट करती जा रही है। इनके स्थान पर कुंभ मेले से आईं 2000 एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन इन लाइटों में लगे उपकरण मुश्किल से 10 दिन ही चल पाते हैं। ऐसे में नगर
पालिका को एलईडी लाइटें दुरुस्त रख पाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनके अलावा आबादी के मध्य अभी तक बहुतायत पुरानी मर्करी लाइटें लगी हैं। दशकों पुरानी इन लाइटों के शीशे गायब हो चुके हैं। कुछ में तो चिड़ियों ने घोसला बना लिया है। ऐसी लाइटों में नगर पालिका ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बल्ब टांग दिए हैं, लेकिन कई पोलों से बल्ब भी गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि शहर की प्रकाश व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर की प्रमुख पटेलनगर चौराहे से कलक्ट्रेट रोड रात में अंधेरे में डूबी रहती है, जबकि इस रोड पर कई प्रशासनिक अधिकारियों के आवास हैं। इसके बावजूद नगर पालिका इस मार्ग की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रही है। प्रकाश निरीक्षक नगर पालिका दिलशाद अली का
कहना है कि उपकरण न होने के कारण समस्या आ रही है। उपकरण की खरीद जल्द होने की उम्मीद है। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। डीएम ने प्रकाश सामग्री खरीद की पत्रावली स्वीकृत कर दी हैं। पत्रावली टेंडर प्रक्रिया में लगी है। अगले महीने तक सामग्री की खरीद होने की उम्मीद है। जल्द शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें