फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रास्ते में गंदगी, गोबर के ढेर बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के घोसियाना मोहल्ले में गोबर की ढे़रों के कारण मोहल्ला वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गोबर की दुर्गंध से बीमारियां पैर फैलाने लगी हैं। बारिश के समय यहां के हालात बद से बदतर हो सकते हैं। लोगों का यहां से निकलना दूभर हो जाता है। रिहायशी इलाकों में गोबर डंपिंग सेंटर बनना नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद मवेशी मालिक पालतू जानवर भी सड़क पर ही बांध देते है। इससे कई बार स्कूली बच्चे भी निकलते वक्त गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थाई समस्या का हल नहीं निकला।
विज्ञापन

लोगों की बात
ज्वालागंज निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गोबर के ढेरों की वजह से वार्ड में बदबू के कारण जीना दूभर हो गया है। रास्ते में बचते-बचाते निकलना पड़ता है। सड़क पर फैला गोबर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है।

मोहल्ला निवासी संदीप ने बताया कि मोहल्ले में सालों से गोबर के ढेर लगे हैं। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । बारिश के समय यहां के हालात और हालत बद से बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन


14 जुलाई 2020 में घोसियाना मोहल्ले का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद लोगों ने फिर से सड़कों पर मवेशी बांधना शुरू कर दिया।
.........

यहां के पशुपालकों ने स्टे ले रखा है। इसके कारण वहां कंट्रेक्शन का काम नहीं हो पाया है। आचार संहिता के हटने के बाद बैठक कर इस विषय पर चर्चा की जाएंगी। पालिका की जमीन को खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन

समीर कश्यप, अधिशासी अधिकारी, सदर नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें