फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से एक की मौत, 17 घायल

Fri, 08 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल में घायलों की मदद में जुटे राहगीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्यानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दूधी कगार मोड़ के पास गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते देख राहगीर और क्षेत्रीय लोग दौड़े और पिकअप से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई और 17 श्रद्धालु घायल हो गए। कुछ समय बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


गुरुवार को चैत्र की अमावस्या का स्नान करने के लिए जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर गांव से श्रद्धालु चंदिका माता घाट बक्सर जा रहे थे। दूधी कगार मोड़ के पास मुड़ते समय तेज रफ्तार पिकअप पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप पलट गई।

हादसे में घटमापुर निवासी रामकिशोर सोनकर(40) की मौत हो गई। रामकिशोर का बेटा जानू गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य यात्रियों में संतोष की पत्नी नीतू, बेटा राहुल, दिलीप सिंह निवासी अंगदपुर, हवलदार निवासी पूरेदान, सुषमा निवासी खूंटाझाल, देवरती, शिवचरन निवासी घटमाखेड़ा, बाबू प्रसाद निवासी उमरिहा, महारानी, छोटेलाल, लक्ष्मण निवासी मांझेपुर, बांदा जिला के जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी शिवनारायन व उनकी पत्नी रमाकांती, बाबूलाल, अर्चना, रामबहोरी, अंकित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को लोगों की मदद से पुलिस ने पीएचसी गोपलगंज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान सभी घायलों की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने कई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अभय नारायण ने बताया कि दूधी कगार निवासी बृजेंद्र से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें