सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुखरायां के पास हुए ट्रेन हादसे के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे को भी अलर्ट कर दिया गया। सदर अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था की गई। फिजीशियन और सर्जन को आनन-फानन सूचित कर आन दि ड्यूटी का फरमान सुना दिया गया। घायलों के मद्देनजर ट्रामा सेंटर से लेकर ब्लड बैंक की सेवाओं को चाकचौबंद रखने के निर्देश दे दिए गए।
हालांकि जब शाम तक रेल हादसे का एक भी घायल नहीं आया तब जाकर महकमे ने राहत की सांस ली। यह चौकसी महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं की सीएमएस डॉ. वीएन पाठक के मोबाइल पर कॉल आने के बाद देखने को मिली। उन्होंने इमरजेंसी में बीस बेड खाली कराए। छुट्टियां रद्द कर ब्लड बैंक भी खोल दिया गया।
सीएमएस डॉ. पाठक ने कहा कि देर शाम तक कोई भी घायल रेल यात्री अस्पताल नहीं आया है। हमारी चौकसी रात में भी रहेगी।
..