वित्तीय वर्ष 2014-15 में स्वीकृत हुई अरबन पीएचसी फिलहाल किराए के भवन में
संचालित की जाएगी। वहां पर ओपीडी व गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण
की सेवाएं मिल सकेंगी। एक फुलटाइम डॉक्टर के अलावा एक पार्ट टाइम डॉक्टर की
नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा दो स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक लैब
टेकभनीशियन, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा पांच एएनएम की तैनाती की
जाएगी।
इससे साउथ सिटी के पांच वार्ड के अलावा असोथर, गाजीपुर, बहुआ,
ललौली के लोगों को सहूलियत होगी। उनको जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। वहां
से जिला अस्पताल की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।
नार्थ सिटी के हेल्थ सेंटर की सेवाएं चालू
फतेहपुर।
वित्तीय वर्ष 2013-14 में बाकरगंज (पक्कातालाब) के लिए स्वीकृति अरबन
हेल्थ सेंटर की सेवाएं 27 जनवरी से मिल रही हैं। यहां पर भी फिलहाल ओपीडी व
टीकाकरण की सेवाएं दी जा रहीं हैं।
‘विनोबानगर में जल्द ही
अरबन पीएचसी का निर्माण शुरू होगा। पहले चरण में ओपीडी की सेवाएं दी
जाएंगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
आईपीडी की सेवाएं भी आगे से मिलने लगेंगी’।
डॉ. एलआर सचान, एसीएमओ