फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बीते दिनों आई आंधी के बाद करीब 20 गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की जगह करीब 10 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर में हो रही ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र के करीब 15 गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। तेज हवा के कारण करीब 500 बिजली पोल टूट गए थे। तब से बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है। रात में कटौती के कारण लोग छतों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि जल्द ही विद्युत पोलों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें