फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठंड लोग बेहाल, कोहरे से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
नेशनल हाईवे में कोहरे के बीच से निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार की रात से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। दिन में अलाव की व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

तीन दिन से सूरज के नाममात्र के लिए दर्शन हुए। ऐसे में लोगों का ठंड से हाल बेहाल है। शुक्रवार को दोपहर बाद निकली सूरज की हल्की धूप भी लोगों को राहत नहीं दिला पाई। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी ठिठुरते रहे। विलंब से कर्मचारी और अधिकारी पहुंचे और समय से पहले चलते बने। कचहरी भी अधिवक्ताओं से खाली हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें