फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति फंदे से लटका और पत्नी बेड पर मृत मिली

विज्ञापन
प्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। जागेश्वर मंदिर के पास मकान के कमरे में किराना व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी पास ही बेड पर मृत पड़ी थी। महिला का गला सूजा था, नाक और कान में खून भरा था। पड़ोसियों के अनुसार गुरुवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर सरकी निवासी प्रकाश (45) असोथर के जागेश्वर मंदिर के पास मकान में 20 साल से रह रहे थे। घर पर ही किराने की दुकान किए थे। पहली पत्नी मिथलेश देवी की सात साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रकाश ने अप्रैल 2024 में दूसरी शादी गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुकैती निवासी रानी देवी (36) से तांबेश्वर मंदिर में की थी। रानी बांदा के थाना बिसंडा शिवपुर निवासी पहले पति को छोड़कर आई थी। पड़ोसियों ने बताया कि प्रकाश को शराब का लती बताते हुए उसे जलील करती थी। वहीं, प्रकाश भी रानी के चरित्र पर शक कर झगड़ता था। गुरुवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रकाश को 50 किलो गुड़ देने व्यापारी आया था। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को जानकारी देकर गुड़ दुकान के बाहर रखकर चला गया।
दोपहर को प्रकाश का पुत्र आदित्य किसी काम से घर आया। कई आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर बाबा रामपाल को जानकारी देकर यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में पहुंची।
विज्ञापन

प्रकाश का शव कमरे के हुक पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वहीं रानी बेड में मृत मिली। उसके नाक और कान में खून भरा था और गला सूजा था। आशंका जताई जा रही है कि रानी को गला दबाकर मारा गया है। असोथर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें