फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को लुभा रहे ‘लुभावने’ आफर

Fri, 06 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों ने त्योहार के मौसम में ग्राहकों के लिए योजनाओं का पिटारा सजाया है। कोई कंपनी कैश बैक का आफर दे रही है तो किसी ने प्रत्येक सामान की खरीद पर निश्चित उपहार की योजना शुरू की है। खुशियों और रोशनी का त्योहार दीवाली हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दीवाली के पहले धनतेरस में खरीददारी करने के लिए जहां घरों में तैयारी चल रही हैं वहीं बाजारों में भी खासी रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन


धनतेरस नौ नवंबर को मनाया जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर को प्रकाश पर्व दीवाली में गणेश लक्ष्मी की पूजा होगी। धनतेरस से लेकर दीवाली पर्व तक कुछ न कुछ खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस को लेकर बाजार में खासी चहल पहल शुरू हो गई है। हालांकि कंपनियों ने आनलाइन खरीददारी बढ़ने और प्रकृति की मार से परेशान किसान की हालत को देखते हुए इलेक्ट्रानिक्स आइटमों में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं की है।
विज्ञापन


एलईडी टीवी 12 हजार से एक लाख रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार दस हजार से डेढ़ लाख रुपये तक फ्रीज, 7900 से 30 हजार तक की वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे और मिक्सी आदि से दुकानें सजी हैं।

सामानों में पांच फीसदी तक ही वृद्धि हुई है। वर्मा चौराहा स्थित वीनस इलेक्ट्रानिक्स में ग्राहकों की भीड़ रही। यहां टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि से दुकान सजी है।

इसी प्रकार जगन्नाथ एंड संस में भी ग्राहक अपनी पसंद का सामान खरीदते नजर आए। यहां वाशिंग मशीन, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, इंडेक्शन चूल्हा से दुकान सजी हुई है।

मुराइनटोला निवासी उमा श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली में इस बार फ्रीज और वाशिंग मशीन खरीदने का मन बनाया है। काफी दिनों से सोचा था कि इस बार किचन के लिए यह आइटम लेंगे। धनतेरस के दिन का बेसब्री से इंतजार है।

आबूनगर निवासी अनुराधा कहती हैं कि धनतेरस में सोने चांदी का सामान लेना बेहद शुभ है। इस बार चांदी का सिक्का और ज्वैलरी खरीदने का मन बनाया है। वैसे तो घर में सब कुछ है, लेकिन दीपावली में पति के साथ खरीददारी करेंगे।

प्रियंका रायजादा ने कहा कि दीपावली जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे उत्साह बढ़ रहा है। इस बार दीपावली में ओवन खरीदेंगे, इसके लिए एक साल से पैसे भी इकट्ठा कर रहे हैं, क्योंकि इसके बिना किचन अधूरा लगता है।

शादीपुर की डा. मधु चौधरी बोलीं कि सालभर छोटी मोटी खरीददारी तो होती ही रहती है लेकिन धनतेरस में बड़ी खरीददारी करने का मजा ही कुछ और है। इस बार म्यूजिक सिस्टम, एलईडी के साथ चांदी का सिक्का खरीद कर पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन


......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें