फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में पीस कमेटी की बैठक हुई

Thu, 18 Jun 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान शुरू होने से पहले बुधवार पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निराकरण का आदेश दिया है।  
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी और एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने शहर के संभ्रांत नागरिकों की बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य रुप से रमजान के मौके पर आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी वंदना सिंह को शहर की प्रमुख छह मस्जिदों पर फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए हैं। बाकी मस्जिदों पर भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए गए हैं। नागरिकों ने रमजान के महीने में बिजली, पानी और सफाई की चरमराई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों को मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था चौकस करने निर्देश दिए। पानी के  टैंकर चिन्हित जगहों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी नमाज आदि के समय आपूर्ति बहाल रखने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर शहरकाजी फरीउद्दीन कादरी, फरहत अली, रवि दुबे, रामप्रकाश गुप्ता, राधेश्याम हयारण समेत तमाम शहरी मौजूद रहे हैं।

नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल
रमजान-उल-मुबारक का चांद बुधवार को नहीं दिखा। इसलिए अब पहला रोजा शुक्रवार को होगा। गुरुवार से मस्जिदों में तरावीह होगी। इसमें नमाज में कुरान मुकम्मल कराया जाएगा। काजी-ए-शहर शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला और कारी फरीदउद्दीन कादरी ने बताया कि चांद की तसदीक नहीं हुई है। इसलिए पहला रोजा शुक्रवार होगा। गुरुवार को मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें