फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गलत इलाज से मरीज की मौत, झोलाछाप को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के तारन डेरा निवासी मुन्नू निषाद (50) की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नवंबर 2024 में मुन्नू को सीने में गांठ की शिकायत पर गांव का ही अभिषेक उसे इलाज के लिए झोलाछाप अलकेश शर्मा के पास ले गया था। अलकेश कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र स्थित बरी महताइन गांव का निवासी है। अलकेश ने मुन्नू का ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद 28 दिसंबर को मुन्नू की मौत हो गई।
मृतक के बेटे शंकर निषाद ने इस मामले में अभिषेक और अलकेश के खिलाफ थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के अनुसार जांच के बाद झोलाछाप अलकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सहआरोपी अभिषेक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें