फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर पटाखा बनाते समय धमाका, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। ओखरा कुंवरपुर में घर के अंदर चोरी-छिपे पटाखा बनाते समय हुए धमाके में पिता व पुत्र झुलस गए। दोनों को पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा। जहां से घायल पिता की हालत खराब होने पर कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी साबिर हुसैन(55) के घर पर सोमवार सुबह करीब दस बजे तेज धमाका हुआ और धुएं का गुबार छा गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग घर के अंदर गए तो साबिर हुसैन व उसका पुत्र अनीस(20) झुलसकर बुरी तरह तड़प रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायल पटाखे किस स्तर पर तैयार कर रहा था और इसकी जानकारी कैसे नहीं हो सकी, इसकी जांच कराई जा रही है।
पुलिस को शुरुआती जानकारी में पता चला है कि साबिर पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों के पटाखे तैयार कर रहा था। उसे ऑर्डर मिला था। वह शादी समारोह के लिए पटाखा सप्लाई करता था। करीब दस साल पहले उसके पास पटाखा निर्माण का लाइसेंस था लेकिन अब वह अवैध तरीके से घर पर तैयार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें