फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धर्मांतरण का आरोपी पादरी, पुत्र और साथी भेजा गया जेल

विज्ञापन
फोटो-22-राधानगर थाने में बाएं से अभिषेक, पादरी डेविड व तीसरा कृष्ण गोपाल विश्वास उर्फ केके बंगा
विज्ञापन
फतेहपुर। इंडियन प्रेस बिटिरेयिन चर्च में धर्मांतरण के आरोप में रविवार रात पुलिस ने तीसरी गिरफ्तार की है। रविवार को पकड़े गए पादरी, उसके पुत्र और तीसरे साथी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी पादरी का पुत्र रेलवे अस्पताल में संविदा पर स्टॉफ नर्स है। पुलिस तीनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकालने में जुटी है। इससे पादरी के फैले नेटवर्क का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

राधानगर थाने के देवीगंज स्थित चर्च में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रार्थना सभा के दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया था। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चर्च में घुस गए थे। यहां पादरी डेविड पर हमलावर भी हो गए थे।
पुलिस ने प्रार्थना सभा में मौजूद पुरुष और महिलाओं को बाहर निकाला था। यहां थरियांव थाने में अजगवां सूबेदार का पुरवा निवासी देव प्रकाश पासवान की शिकायत पर लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, धमकी की धाराओं में पादरी समेत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद ईसाइन पुरवा के पादरी डेविड ग्लेडिविन और उसके पुत्र अभिषेक ग्लेडिविन को चर्च से गिरफ्तार किया था। तीसरे साथी कृष्ण गोपाल विश्वास उर्फ केके बंगाली को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया।
केके बंगाली मूल रूप से पश्चिम बंगाल प्रांत नदिया जिला शांतिपुर थाना क्षेत्र के अद्वेता लेन का निवासी है। इसका हाल पता शहर के सुंदर नगर मोहल्ला है। पुलिस सात अन्य में शामिल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। विवेचक विनोद मौर्या ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

फोटो-22-राधानगर थाने में बाएं से अभिषेक, पादरी डेविड व तीसरा कृष्ण गोपाल विश्वास उर्फ केके बंगा

फोटो-22-राधानगर थाने में बाएं से अभिषेक, पादरी डेविड व तीसरा कृष्ण गोपाल विश्वास उर्फ केके बंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें