फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 25 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरा खजुहा-बकेवर मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
फोटो-28-बिंदकी के बजरिया मोहल्ले में ठठराही मोड के समीप अधबनी सड़क और नाला। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। 25 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद खजुहा चौराहे से बकेवर तक 16 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण अधूरा पड़ा है। लापरवाही का आलम यह है कि कई जगह सड़क मानके के अनुरूप नहीं बन सकी है। नाले अधूरे होने से जलनिकासी की व्यवस्था भी नहीं है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


खजुहा चौराहे से कटरा मोहल्ला तक कई जगह नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है। बजरिया मोहल्ले में ठठराही मोड़ के सामने सड़क चौड़ी नहीं है और वहां नाले का निर्माण भी नहीं है। रात के समय वाहन सवारों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
लोक निर्माण विभाग के एई शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि एक स्थान पर पेड़ खड़ा है जो गिरने की स्थिति में है। उसे कटवाने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई है। मौसम साफ होते ही बचा निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।

फोटो-28-बिंदकी के बजरिया मोहल्ले में ठठराही मोड के समीप अधबनी सड़क और नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें