फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स में प्रयागराज रहा अव्वल, फतेहपुर तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
फोटो-25-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और विधायक विकास गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 110 मीटर सीनियर बाधा दौड़ में प्रयागराज के सुमित सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। आर्यन चौरसिया दूसरे और प्रतापगढ़ के रितेश वैश्य तीसरे स्थान पर रहे। 110 मीटर जूनियर बालक बाधा दौड़ में प्रयागराज के शुभम यादव पहले, फतेहपुर के राधाकृष्ण दूसरे और प्रयागराज के अखिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर सीनियर बालक दौड़ में फतेहपुर के अक्षत पहले, प्रयागराज के अरमान दूसरे और अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रयागराज के सुभाष सोनकर पहले, हिमांशु दूसरे और प्रतापगढ़ के शिवा सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चक्का फेंक में प्रयागराज के अब्दुल मजीद पहले, अनुज यादव दूसरे और कौशांबी के रितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक ट्रिपल जंप में प्रतापगढ़ के अवनीश कुमार ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर बालिका ऊंची कूद में प्रयागराज की जोशिका पहले, फतेहपुर की संध्या दूसरे और कौशांबी की सेजल तीसरे स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग की चक्का फेंक में प्रयागराज की अर्चना प्रथम, फतेहपुर की सितारा द्वितीय और कौशांबी की सुषमा तृतीय रहीं। पांच किलोमीटर जूनियर बालक पैदल चाल में कौशांबी के अरविंद सिंह पहले, लालचंद दूसरे और प्रयागराज के विशाल यादव तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका हैमर थ्रो में कौशांबी की अनामिका पहले, फतेहपुर की अल्फिया दूसरे और प्रयागराज की संजना तीसरे स्थान पर रहीं।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सीनियर बालक वर्ग में प्रयागराज के मोहम्मद अनस, सीनियर बालिका वर्ग में फतेहपुर की नैन्सी , जूनियर बालक वर्ग में कौशांबी के बृजेश कुमार, जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज की खुशी, सब जूनियर बालक वर्ग में प्रयागराज के साहिल पटेल और सब जूनियर बालिका वर्ग में कौशांबी की संजना को चैंपियन घोषित किया गया।
ओवरऑल अंकतालिका में प्रयागराज 415 अंकों के साथ पहले, कौशांबी 209 अंकों के साथ दूसरे और फतेहपुर 115 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर एडीआईओएस अविनाश कुमार, रमाकांत सिंह, कमाल अहमद, प्रदीप चौहान, सीमा चौहान, एजा दाप्ता, संदीप, अनुलू सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।


प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे जलवा
क्रीड़ा सचिव भोला सिंह ने बताया कि 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जलवा दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

फोटो-25-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

फोटो-25-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

फोटो-25-बाधा दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें