फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
फोटो-12-अमौली विकास खंड के सठिगवां में सम्बोधित करते सपा पदाधिकारी। संवाद - फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। अमौली विकास खंड के सठिगवां स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजक विनोद शुक्ला ने रमेश यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमेश यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने की अपील की।
उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने को कहा। युवा नेता अंकित पटेल ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।
उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनाने का दावा किया। कार्यक्रम का संचालन रामकृपाल सोनकर ने किया। सम्मेलन में पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, पूर्व सचिव केपी यादव, राजू यादव, अंकित पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-12-अमौली विकास खंड के सठिगवां में सम्बोधित करते सपा पदाधिकारी। संवाद- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें