फतेहपुर में प्रधानमंत्री का गंदगी भारत छोड़ो अभियान इस बार कोई खास छाप नहीं छोड़ पाया। अभियान से पहले की तरह ही बजबजाती नालियां और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर शहर की पहचान बनी हुई है। अन्ना मवेशियों के साथ गंदे पशु भी शहर की सड़कों में विचरण करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके बावजूद शहर की साफ सफाई से जनप्रतिनिधि संतुष्ट हैं। बारिश का मौसम गंदगी को और अधिक बढ़ावा दे रहा है। अगर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होती, तो शायद शहर की शक्ल में खासा अंतर होता।