चौडगरा गांव के बाहर घर बनाकर परिवार सहित रह रहे एक दूधिया के मकान में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने नगदी और जेवरात पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ ननकउ के मकान में सेंध लगाकर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़ दिया। एक बक्से में रखे 51 हजार रुपये नगद व दो जोड़ी झुमकी, तीन तोला का हार, जंजीर, मांगबेदी, बहू गुड्डन की सारे जेवर लेकर भाग निकले।
गृहस्वामी रामप्रकाश ने बताया कि वह दूध खरीद कर फुटकर बेचने का काम करते हैं। ग्राहकों को देने के लिए वसूलकर 51 हजार रुपए लाया था। जेवर की कीमत भी लगभग चार लाख रुपए थी। रात को पूरा परिवार बाहर सोया हुआ था। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।