फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को बचाने दौड़ पड़े प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दिवस पर बुधवार को गंगा हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम से वर्मा तिराहे तक हुई दौड़ में शामिल प्रतिभागी रास्ते भर गंगा को बचाने की मुहिम में जन सहभागिता की अपील करते सुने गए। पुरुष वर्ग में अमित ने पहला मुकाम बनाया तो बालक वर्ग से अनुभव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। गंगा हाफ मैराथन के प्रतिभागी स्टेडियम से ज्वालागंज, पीरनपुर होते हुए वर्मा तिराहे से वापस स्टेडियम पहुंचे। मैराथन दौड़ के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते बना। प्रतियोगिता में पुुरुष वर्ग से अमित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर हिमांशु भारती व तीसरा स्थान अमन कुमार ने हासिल किया। बालक वर्ग में अनुभव सिंह चौहान ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर जय तिवारी व तीसरे स्थान पर नीपेंद्र सिंह रहे। इन सफल प्रतिभागियों को इनाम दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने गंगा की निर्मलता को लेकर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी बबलू कुमार, लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें