फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बसों में पैनिक बटन और जीपीएस नहीं कर रहे काम

विज्ञापन
फोटो-38-फतेहपुर: रोडवेज बस में शो-पीस बनकर लगी पैनिक बटन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। रोडवेज बसों में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए पैनिक बटन और जीपीएस सिस्टम की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए ये उपकरण कई बसों में काम नहीं कर रहे हैं। इससे बसों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन




यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी तो दी जाती है पर मदद की कोई गारंटी नहीं है। पैनिक बटन दबाने पर कंट्रोल रूम तक सूचना नहीं पहुंचती। वहीं, जीपीएस से बसों की लोकेशन ट्रैक करने में भी परेशानी आ रही है। उपकरणों के खराब होने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यात्री सोनम शुक्ला और आरती गुप्ता ने परिवहन विभाग से तकनीकी जांच की मांग की है। उन्होंने खराब उपकरणों को तत्काल दुरुस्त कराने की जरूरत बताई।



फतेहपुर डिपो की 35 अनुबंधित बसों में अब तक पैनिक बटन नहीं लगाए गए हैं। यह सुविधा यात्रियों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। ऐसे में सफर के दौरान आपात स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। यात्री मुसीबत के समय बटन दबाकर मदद मांग सकते हैं पर इन बसों में यह विकल्प ही नहीं है।
विज्ञापन




केस-एक : डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 71 बीटी 9973 जो फतेहपुर से बांदा रूट पर संचालित होती है, इसमें पैनिक बटन नहीं लगे हैं।



केस-दो : डिपो की ही फतेहपुर से बांदा के लिए चलने वाली अनुबंधित बस संख्या यूपी 70 जेटी 2553 में भी पैनिक बटन नहीं हैं।



वर्जन :



जिन अनुबंधित बसों में अभी पैनिक बटन नहीं लगाए गए हैं, उनके संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। सभी बसों में निर्धारित मानकों के अनुरूप पैनिक बटन लगवाना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी को जीपीएस से कनेक्ट करने का काम शुरू है। लंबी दूरी की बसों में यह सुविधा शुरू हो गई है, जल्द ही अन्य बसों में सुविधा मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन




एसपी सिंह, एआरएम

फोटो-38-फतेहपुर: रोडवेज बस में शो-पीस बनकर लगी पैनिक बटन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें