संविधान के 73वें संशोधन में देश में तीसरी सरकार की
स्थापना की गई थी। जनता को अपना स्वराज्य मिले, इसके लिए तीसरी सरकार
अभियान उत्तर प्रदेश में प्रारंभ किया गया है।
तीसरी सरकार अभियान
के सूत्रधार डा. चंद्रशेखर प्राण ने बताया कि संविधान के अनुसार पिछले बीस
साल से उत्तर प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था लागू तो है लेकिन यह तीसरी
सरकार बनने के बजाय ठेकेदार अथवा एजेंट बनकर रह गई।
इससे न तो गांव
का सही विकास हो पा रहा है और न ही जनता को असली आजादी और सच्चा लोकतंत्र
मिल पा रहा है। एक ओर जहां राज्य के पंचायती राज अधिनियम में बहुत सारी
खामियां हैं, वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों में पंचायत को लेकर न तो पूरी
जानकारी है और न कोई खास अभिरुचि है।
इस मुद्दे को सरल तरीके से
प्रभावी रूप में गांव गांव तक ले जाने के लिए संदर्भ व्यक्तियों की एक टीम
भी तैयार की गई है। डा. चंद्रशेखर प्राण ने तीसरी सरकार पुस्तक का लेखन और
प्रकाशन भी किया। बताया कि यात्रा का पहला चरण हो चुका है अब दूसरा चरण 13
से 19 अप्रैल तक होगा।
इसी प्रकार तीसरा चरण 22 से 28 अप्रैल, चौथा
चरण 29 अप्रैल से चार मई तक, पांचवां और अंतिम चरण आठ मई को प्रतापगढ़ से
शुरू होगा। इस दौरान अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद साहू, संतोष तिवारी,
नीलू जायसवाल, देवेंद्र, धनंजय, सीताराम, सीबी सिंह, रमेश चंद्र, संत
प्रकाश मौजूद रहे।