हथगाम क्षेत्र पंचायत में खागा एसडीएम प्रशासक नियुक्त
- 28 अप्रैल को समाप्त हुआ है कार्यकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। क्षेत्र पंचायत हथगाम का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होने पर डीएम अपूर्वा दुबे ने खागा एसडीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। ताकि क्षेत्र पंचायत से जुड़े कार्य बंद न हो सके। डीएम का यह निर्देश बुधवार को जारी हुआ।
डीएम ने बताया कि क्षेत्र पंचायत हथगाम की पहली बैठक 29 अप्रैल 2016 को हुई थी और 28 अप्रैल 2021 को क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसे में क्षेत्र पंचायत से जुड़े विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आ सके। इसके लिए खागा एसडीएम प्रहलाद सिंह को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि क्षेत्र पंचायत हथगाम की पहली बैठक 29 अप्रैल 2016 को हुई थी और यह बैठक चुनाव के करीब छह महीने बाद हो सकी थी। नियमानुसार पहली बैठक जिस तारीख को की जाती है, उसी दिन से कार्यकाल शुरू होता है। इसलिए क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल 28 अप्रैल 2021 को छह महीने देर से समाप्त हुआ है।