बकेवर। देवमई ब्लाक के पधारा गांव में जय मां नारायणी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को पधारा टीम ने हाथी गांव टीम को पराजित किया।
टूर्नामेंट के पांचवें दिन पधारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। जवाब में उतरी हाथी गांव की टीम 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पधारा टीम के अतुल सिंह ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए दो
ओवरों में 6 विकेट लिए। अतुल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक शेखर सिंह, इंद्रपाल सिंह, आशीष द्विवेदी, अतुल सिंह, शिवम सिंह, धर्मवीर सिंह, शक्तिमान सिंह, कपिल तिवारी, अमन तिवारी और संदीप यादव आदि मौजूद रहे।