फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धान खरीद का श्रीगणेश, पहले दिन किसान ने बेचे 32 क्विंटल

विज्ञापन
फोटो-16-फतेहपुर: किशनपुर मंडी में किसान सत्यप्रकाश को माला पहनाकर स्वागत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद का श्रीगणेश हो गया है। किशनपुर मंडी स्थित क्रय केंद्र पर दरियामऊ निवासी किसान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने 32 क्विंटल धान बेचकर जिले में सरकारी केंद्र पर उपज बेचने वाले पहले किसान बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्र कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। पहले किसान की उपज की तौल के साथ ही जिले में सरकारी धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। केंद्र कर्मचारियों ने किसान को खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी और व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
पहले दिन खरीद शुरू होने पर केंद्र पर मौजूद लोगों ने भी खुशी जताई। डीएफएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रों पर धान की आवक शुरू हो गई है। शुक्रवार से जिले के अन्य क्रय केंद्रों पर भी खरीद शुरू करा दी जाएगी।

फोटो-16-फतेहपुर: किशनपुर मंडी में किसान सत्यप्रकाश को माला पहनाकर स्वागत करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें