फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेगी पीएसी

Thu, 25 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
बाढ़ का असर - फोटो : ANI
विज्ञापन
फतेहपुर। यमुना और केन पट्टी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक  चौबंद की गई है। गुरुवार से पीएसी बल की तैनाती होगी। पीएसी इलाकाई लोगों और राहगीरों के फंसने पर राहत और बचाव का काम करेगी। हालात काबू होने के बाद पीएसी हटाई जाएगी। तिरहार क्षेत्र में नदियों का उफान ग्रामीणों के लिए आफत बना है। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं नदियों के रडार में अभी भी कई गांव हैं। किसी भी समय बाढ़ का पानी उन तटवर्ती  गांवों तक पहुंच सकता है। जिले के अधिकारियाें की रिपोर्ट के बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने उच्चाधिकारियों से पीएसी की मांग की।
विज्ञापन


जिले को एक प्लाटून पीएसी भेजी गई है। पीएसी के पास बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में उपयोगी संबंधी सारे इंतजाम होते हैं। हरदोई जिले से बुधवार को पीएसी की जिले के लिए रवानगी हुई है। अतिसंवेदनशील माने जा रहे ललौली थाना क्षेत्र में पीएसी लगाई जाएगी। स्टीमर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर जायजा लेगी। खतरे की आशंका पर ग्रामीणों को पहले से ही अलर्ट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार की सुबह तक पीएसी पहुंच जाएगी। ललौली के अलावा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीएसी की टुकड़ी काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें