फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन रिफिल करवाने वाले का रखा जाए विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अस्पतालों में ऑक्सीजन की अव्यवस्था को देखते हुए एसडीएम प्रमोद झा ने सौंरा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन रिफिल करवाने वाले अस्पतालों व संस्था का विवरण रखने के निर्देश दिए। फिर कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के लिए रामसनेही अस्पताल व बीवाईएस चैरिटेबल अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सौंरा ऑक्सीजन प्लांट से जो भी ऑक्सीजन भेजी जाए। उसका पूरा विवरण होना चाहिए। जहां भी ऑक्सीजन भेजी जाए, एक रजिस्ट्रर में नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद रामसनेही अस्पताल व बीवाईएस चैरिटेबल अस्पताल का निरीक्षण किया।
अस्पतालों के वार्ड व वार्ड में लगे बेड पर इंटीग्रेटेड ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को देखा। इस मौके पर डॉ केके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय, ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें