फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुधवार को सदर अस्पताल से ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के चलते लौटाए गए सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी समेत दो की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को दो और सांस रोगियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन का जबरदस्त संकट चल रहा है। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी जहीर अहमद(70) पीरनपुर मोहल्ले में रहते थे। बुधवार सुबह 9:30 बजे सांस लेने में तकलीफ होने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होने की वजह से अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। अस्पताल के सिलिंडर खाली हो चुके थे।
जिस पर परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी की मौत हो गई। इसी मोहल्ले के जाहिद हुसैन (59) को भी सुबह दस बजे के आसपास सदर अस्पताल ले जाया गया। इन्हें भी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऑक्सीजन न होने के कारण अस्पताल से भर्ती करने से मना करने पर परिवार के लोग घर लेकर चले गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसी तरह मंगलवार को भी पीरनपुर के ही दो लोगों का सदर अस्पताल में मौत हुई थी। इन्हें भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन

फतेहपुर। हथगाम कस्बे के राजेश यादव एक अखबार के पत्रकार हैं। सांस की तकलीफ बढ़ने पर उन्होंने पिता देवशरण को सोमवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। देव शरण का ऑक्सीजन लेवल मेंटेन हो रहा था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
सांस की तकलीफ वाले रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होने से बेड भरे हुए हैं। इस नाते हो सकता है कि कुछ रोगियों को भर्ती करने से मना कर दिया गया हो। ऑक्सीजन की सुलभ उपलब्धता को लेकर वह खुद लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉक्टर प्रभाकर, सीएमएस, सदर अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें