फतेहपुर। ओवरटेक करते समय बाइक सवार को सोमवार शाम पीछे से डंपर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक का धड़ पैर से अलग हो गया। पुलिस ने पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज निवासी देवनाथ का पुत्र संजय उर्फ सोनू श्रीवास्तव (30) किराना का व्यापारी था। वह बहुआ शाह की ओर से बाजार के बाद घर लौट रहा था। राधानगर अंडरब्रिज के पास बाइक सवार ने डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। डंपर की साइड टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरा। डंपर उसे रौंदते हुए निकल गया। उसके पास से सब्जी मसाला के पैकेट मिले। पुलिस को तलाशी में आधार कार्ड मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उधर हादसा देखकर आसपास के लोगों ने डंपर का पीछा किया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। डंपर शरीर पर चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। उसका एक पैर भी अलग हो गया।