फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पढ़ाई के नाम पर लिया पैसा गेम में हारा तो दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। थाना क्षेत्र के एक छात्र ने शनिवार रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पीड़ा बताई है और ऑनलाइन गेम में पैसा हारने पर सुसाइड की बात लिखी है। परिजनों ने बिना किसी शिकायत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

खासमऊ गांव निवासी प्रदीप(18) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने परिजनों से पढ़ाई के नाम पर पैसा लिया था, जिसे आनलाइन गेम में गवां दिया। सिर पर एक लाख रुपये से अधिक का बोझ आया तो छात्र सदमे में चला गया। इस दौरान परेशान छात्र ने अपनी गलती एक सुसाइड नोट में लिखकर शनिवार रात फंदे से लटक गया। रविवार सुबह जब प्रदीप कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। इस दौरान बेटे का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें प्रदीप ने बताया कि वह सभी परिजनों से पढ़ाई के लिए रुपये ले रहा था। करीब एक लाख रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया है। इससे वह यह कदम उठाने को मजबूर है। घटना के बाद परिजनों ने बिना किसी सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें