किशनपुर थाने में खड़े सीज किए गए ओवर लोड ट्रक
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। मौरंग खदानों में ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। सोमवार रात एसडीएम खागा ने टीम के साथ चेकिंग की ओर तीन ओवरलोड ट्रक पकड़कर सीज कर दिए। चेकिंग की सूचना मिलते ही चालकों ने वाहनों को रास्तों के किनारे खड़ा कर दिया।
एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह, खनिज अधिकारी अजीत पांडेय, सीओ खागा अंशुमान मिश्र सोमवार रात विजयीपुर चौराहे पर पहुंचे। अफसरों ने यहां तीन मौरंग के ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया और जांच की।
जांच में ट्रक ओवरलोड मिले, तो उन्हें सीज कर दिया गया। ट्रकों की धरपकड़ होने की सूचना फैलते ही खदानों से निकल रहे ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खुद गायब हो गए।
किशनपुर एसओ पंधारी सरोज, चौकी इंचार्ज शशिकांत सरोज ने ट्रकों को थाने ले जाकर खड़ा कराया। एसओ किशनपुर ने बताया कि तीन ट्रक को सीज किया गया।