फोटो-03-टूटे पोल के पास पलटा ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : परिक्रमा में राम नाम का जयघोष लगाते साधु संत व श्रद्धालु।
असोथर। नगर पंचायत क्षेत्र के पुत्तू बाबा के डेरा के पास बुधवार रात करीब दो बजे मौरंग लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलट गई और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण 500 घरों में बिजली आपूर्ति 20 घंटे से बाधित है।
मनावां निवासी चालक रोहित प्रजापति मौरंग ले जा रहा था। पुत्तू बाबा के डेरा के सामने तेज रफ्तार डंपर की रोशनी के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सीधे पोल से टकरा गया। इसके चलते असोथर टाउन के प्रतापनगर और झाल तिराहा सहित क्षेत्र की बिजली बंद हो गई।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार की लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कराई गई। टीम को पोल बदलने तथा लाइन दुरुस्त करने के लिए भेजा गया है। देर शाम तक बिजली बहाल करने का प्रयास जारी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया।
फोटो-03-टूटे पोल के पास पलटा ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : परिक्रमा में राम नाम का जयघोष लगाते साधु संत व श्रद्धालु।