फाइल फोटो-24-जय सिंह कंजर। स्रोत परिजन
बकेवर। शकूरा तिराहे स्थित भट्ठे में मिट्टी की पुराई के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली मुनीम के ऊपर पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम ले गए और हालत नाजुक देख कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बेंता कंजरन डेरा गांव निवासी जय सिंह कंजर (35) भट्ठे में रात को मिट्टी की पुराई करा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई और मुनीम उसके नीचे दब गया।
आसपास मौजूद मजदूरों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला और शकूरा तिराहा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी ममता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जोनिहा में बरदरा मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी
मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर निवासी दिलीप पटेल बुधवार को साढ़ू की बहन की शादी समारोह में शामिल होने बिंदकी कोतवाली के हरदौली गांव गए थे। यहां से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे कार से चित्रकूट जा रहे थे। जोनिहा कस्बा बरदरा मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कार में फंसे चालक दिलीप को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
चौडगरा में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर उमरौड़ी कल्यानपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। बकेवर थाने के कंसाही निवासी नरेश भतीजे कुलदीप के साथ बाइक से मलवां जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हुए। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-24-जय सिंह कंजर। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-24-जय सिंह कंजर। स्रोत परिजन