फतेहपुर। जाफरगंज थाना के मुख्य आरक्षी जय शंकर मिश्र को राष्ट्रपति पुलिक पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान गणतंत्र दिवस की बेला पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दिया।
जयशंकर मिश्र प्रयागराज के अमिलिया कलां निवासी हैं। उनकी सेवाओं के लिए रविवार को उन्हें इस अहम पुरस्कार से नवाजा गया। पुलिस लाइन्स में परेड के बाद हुए सम्मान समोराह में मुख्य आरक्षी ने जोशो खरोश के साथ यह सम्मान हासिल किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य आरक्षी की सेवाओं को सराहा।
सम्मान समारोह में आरक्षी महेंद्र पाल हुसैनगंज, सुरेश कुमार पेशी सीओ खागा, शाहीन कौसर शिकायत प्रकोष्ठ, दीप्ति मिश्रा, हेड आपरेटर कंट्रोल रूम, बृजेश यादव परिवहन शाखा, सौरभ सिंह यादव वाचक कार्यालय, अनिल कुमार मलवां के साथ ही उपनिरीक्षक मलखान सिंह बकेवर, उमाकांत ललौली, जावेद खान सदर कोतवाली, राजेंद्र सिंह जाफरगंज, राजेंद्र त्रिपाठी जोनिहां चौकी, विवेक कुमार जहानाबाद, अरविंद कुमार संबंद्घ एयरपोर्ट बमरौली,
त्रिवेणी पांडेय यातायात, शशि प्रकाश पांडेय शिकायत प्रकोष्ठ , राम बाबू सिंह यादव यूपी 112, मुख्य आरक्षी चालक कृष्णानंद यादव हथगाम, अनिल कुमार ललौली, दिनेश कुमार असोथर, महेंद्र सिंह सुल्तानपुर घोष, अमन सिंह जाफरगंज, नेहा सिंह आईजीआरएस, दीपेंद्र कुमार आईजीआरएस, सुधीर कुमार आईजीआरएस, सुरेश चंद्र प्रभारी आईजीआरएस, दीपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल यादव, विवेक शुक्ला, हर्मेश मिश्र, दिग्विजय सिंह और प्रीति मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।
=