बहुआ। यमुना नदी पर बने चिल्ला पुल की बीम में दरार आने के बाद यातायात रोक दिया गया है। अब कानपुर-बांदा आने जाने वाले वाहनों को बगल के पुल से गुजारा जाएगा। शनिवार को सेतु निगम बांदा की टीम ने पुल का निरीक्षण भी किया।
बांदा-कानुपर स्टेट हाईवे पर यमुना नदी में बने पुल की बीम में बाढ़ के बहाव के कारण दरार आ गई थी। पुल की कोठी नंबर 12 की बीम में करीब सात इंच की दरार आने से लोगों में दहशत थी। बांदा सेतु निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने टीम ने साथ यमुना पुल का निरीक्षण किया। कहा कि बीम की बेयरिंग कटने के कारण पुल में दरार आई है। जल्द मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। मरम्मत पूरी होने तक वाहनों को बगल में बने दूसरे पुल से गुजारा जाएगा।