फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या पर भड़की भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को प्रशासन पर निशाना साधा। सड़क, सिंचाई और बिजली समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवार खड़े किए। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर पुराने जर्जर विद्युत तार लगे हैं। जिसके चलते आए दिन बिजली के तार टूट कर गिरते हैं और हादसे होते हैं। फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती रहती है। मलवां ब्लाक अध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र के कई गांव में सड़कें जर्जर हो गई हैं। वाहन तो दूर, पैदल चलना कठिन हो गया है। खासकर बरसात के दिनों में सड़कों में पानी दलदल भरा है। आरोप लगाया कि वरासत के नाम पर कुछ लेखपाल वसूली कर रहे हैं। ऐसे लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बैठक में हरदौली गांव के नाले में दीवार खड़ी करने का मुद्दा भी उठाया गया। कहा गया कि नाले के ऊपर दीवार खड़ी करने से नाले का पानी निकल नहीं पा रहा है। किसान पंचायत में घरही खेड़ा गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर का मुद्दा उठा। घरही खेड़ा से कोरईया तक का मार्ग की बदहाली में रखी गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि जल्द समस्या निस्तारित न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजन सिंह जय सिंह मणिलाल रामनरेश पुन्नू शुक्ला जगदीश प्रसाद केशन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें