फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सन्नाटा, बाजारों में ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के दूसरे दिन शनिवार की अपेक्षा सड़कों पर भीड़ कम रही और बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस व प्रशासन की टीम लॉकडाउन का पालन कराने को पूरे समय सड़क और गलियों में गश्त करते नजर आई। संक्रमण से डरे-सहमे लोग भी घरों में ही कैद रही। जरूरी कार्य पर लोग बाहर निकले। कुछ स्थानों पर भीड़ लगाए लोगों को पुलिस ने हिदायत देकर हटा दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही शहर के बाकरगंज, चौकबाजार समेत घनी आबादी वाले मोहल्लों में पुलिस फोर्स सक्रिय दिखाई दी। बैरिकेडिंग प्वाइंट के अलावा गली-मोहल्लों में भी पुलिस ने गश्त की ताकि कोई भी अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। कई स्थानों पर किसी काम से बाहर निकले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की मुस्तैदी
का यह आलम यह रहा कि जो लोग घरों से बाहर निकले, सड़क पर पुलिस का रुख देखने के बाद उल्टे पांव लौट गए। इस दौरान सदर एसडीएम प्रमोद झा ने जीटी रोड पर खुली एक शराब की दुकान को बंद कराने के साथ आसपास खड़े लोगों को हिदायत दी। डीएसपी कपिल देव मिश्र भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मातहतों के बीच नजर आए। संक्रमण का खौफ कुछ इस तरह समाया है लोग आवश्यक वस्तुओं लेने के लिए भी घरों से निकलने में परहेज करते रहे। यही वजह रही कि इक्का-दुक्का दवा दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

फतेहपुर। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बेशक शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा चल रहे थे, लेकिन रविवार को लोकल साधनों के लिए बाहर से आए लोगों को जूझना पड़ा। पुलिस के अलर्ट होने की वजह से कुछ ई रिक्शा वाले गलियों से होते हुए गंतव्य की ओर जाते हुए जरूर दिखाई दिए। ई-रिक्शा ने चलने से ज्वाला गंज बस अड्डे के पास तमाम सवारियां घंटों इंतजार करते रहीं। बाद में सवारियों को पैदल ही जाना पड़ा। जिनके साथ छोटे बच्चे थे। सवारी गाड़ी न मिलने से खासे परेशान दिखाई दिए।
फतेहपुर। एक तरफ जहां जिले भर में लॉकडाउन को लेकर संजीदगी दिखी वहीं कंटेनमेंट जोन में लोग बेपरवाह नजर आए । यह स्थित पुलिस की मौके पर मौजूदगी के बावजूद दिखाई दी। आवास-विकास कॉलोनी के कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही बनी रही। नासिर पीर मोहल्ले का कंटेनमेंट जोन हो या फिर सुंदर नगर, सभी जगह लोगों की चहलपहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें