फतेहपुर। वीआईपी रोड से वीआईपी स्टेट कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर कट न बनाए जाने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कॉलोनी से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बाद भी डिवाइडर में कट नहीं दिया जा रहा।
मुहल्लेवासियों ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया जा चुका है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा पिछले दिनों मौके पर पहुंच कर काम को रुकवा दिया था, लेकिन ठेकेदार ने वीआईपी स्टेट कॉलोनी के सामने डिवाइडर बनाना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोग रोड पर उतर आए। लोगों ने कहा कि डिवाइडर में जहां पर जरूरत है, वहां कट दिया जाए। इस कॉलोनी से तमाम लोगों का रोजाना आना जाना है। कॉलोनी के सामने डिवाइटर में कट नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर पान सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, योगेश कुमार, मनोज विश्वकर्मा, विवेक शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, राजू मिश्रा, अनु शर्मा, अजय अग्निहोत्री, संतोष गुप्ता, गोकुल सोनी, बृजमोहन, चेतन वर्मा, निर्मला सचान, अनीता सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, सचिन मौजूद रहे।