फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर भड़के ग्रामीणों ने एक्सईएन से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। पखवारे भर से बिजली संकट झेल रहे करमचंद्रपुर सांड़ा और आसपास गांव के लोगों का सब्र आखिर जवाब दे गया। नाराज ग्रामीण शनिवार को उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एक्सईएन तृतीय से अभद्रता की। बिजली संकट पर खरी खोटी भी सुनाई। ग्रामीणों का गुस्सा देख एक्सईएन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

खागा खंड तृतीय के लतीफपुर उपकेंद्र में बिजली समस्या को लेकर अमर उजाला ने 27 जून को पेज दो पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ल ने शनिवार को एक्सईएन खंड तृतीय मेघ सिंह को उपकेंद्र भेजा। एक्सईएन को देखकर ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए। बिजली समस्या की जानकारी देते-देते ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों का कहना था कि ओसीबी मशीन साल भर से फुंकी पड़ी है। सालभर पूर्व क्षमता बढ़ाने के लिए आया पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर आजतक नही लगाया जा सका। किसानों को धान रोपित करने के लिए बिजली भी नहीं मिल रही है। आधे घंटे बाद हसवा पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस को देखकर ग्रामीण लौट गए।
इनसेट--
ट्रांसफॉर्मर एक साल से रखा, दो ओसीबी मशीनें फुंकी पड़ी
हसवा। पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर एक साल से रखा है। ट्रांसफॉर्मर के साथ ही तीन पैनल भी आए थे। पैनल को विभाग ने जोड़ दिया था। लेकिन तीनों पैनल की रिले जल चुकी हैं। इसके साथ ही तीन फीडर में लगी ओसीबी मशीनों में दो जल चुकी हैं। विभाग की लापरवाही से इन्हें अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया। एक ओसीबी मशीन से ही किसी तरह 50 से ज्यादा गांवों को तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

कोट...
समस्या हल कराने को अधिशाषी अभियंता को भेजा गया था। हफ्तेभर में नई व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीणों की अभद्रता की जानकारी है। अधिकारी को देखकर कुछ लोग जमा हो जाते है, यह आम बात है। ग्रामीणों को शांत करा दिया गया था। - आनंद प्रकाश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें