फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से वृद्ध व दो भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के औरेई गांव में भैंस बांधने जा रहा वृद्ध बिजली के टूटे पडे़ तार की चपेट में आ गया। वृद्ध की करंट से झुलस कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी बिजली कर्मी तार बांधने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी गोरेलाल सुबह नौ बजे दो भैंस घर से बाहर बांधने जा रहे थे। राजू दुबे के नलकूप के पास 11 केवीए लाइन का तार जमीन पर पड़ा था। गोरेलाल तार के संपर्क में आकर झुलस गए। लोहे की जंजीर पकड़े होने से भैंसें भी मर गईं। प्रधान प्रतिनिधि उदयपाल गौतम ने कहा कि नलकूप में तार टूटने
की सूचना उपकेंद्र के लाइनमैन को दी गई थी, लेकिन न तो सप्लाई बंद की और न ही तार जोड़ने आए। बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ। गोरेलाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई गयाप्रसाद के साथ रहते थे। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी का कहना है कि तार टूटने की सूचना ग्रामीणों ने हादसे के बाद दी है। पहले से तार टूटी होने की सूचना किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें