फतेहपुर। खान अफसर के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कलक्ट्रेट में ऐेहितयाती कदम दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अफसरों और कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए।
रविवार को जिले के खनन अफसर को लखनऊ में कराई गई जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट निकली थी। इस खबर के लखनऊ से जिले आने के बाद पूरे प्रशासनिक अमले और इनसे जुड़े लोगों में खलबली मच गई थी। रविवार का दिन होने की वजह से अवकाश था। ऐसे में सोमवार को ऐहिद्घतयातन कलक्टे्रट में कोरोना की जांच
के लिए सैंपल लिए गए। जिसमें एडीएम पप्पू गुप्ता, एसडीएम प्रमोद झा, बिंदकी एसडीएम आशीष कुमार, अपर एसडीएम विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार विदुषी सिंह, चंद्रशेखर, नायब तहसीलदार डॉ. संतराज व विकास पांडेय ने भी अपना सैंपल दिया। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि कुल 50 सैंपल लिए गए हैं।